सक्ती, 07 मार्च 2026 // जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 08 मार्च को सुबह 10 बजे महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। जिले में यह कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर स्टेशन रोड सक्ती, सद्भावना भवन जैजैपुर तथा सांस्कृतिक भवन डभरा एवं सद्भावना भवन मालखरौदा में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा इस कार्यक्रम आयोजन की व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

