जांजगीर-चांपा, 06 मार्च 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव के साथ महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत रोजगार दिवस और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों को जागरूक करना तथा निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आवास दिवस के दौरान जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा विकसित भारत जी-राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को क्यूआर कोड के उपयोग और शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन के निर्देशों के अनुरूप 07 मार्च को सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस और आवास दिवस का संयुक्त आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान ग्रामीणों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तें तथा महात्मा गांधी नरेगा की मजदूरी भुगतान की राशि शीघ्र ही भारत सरकार से प्राप्त होने वाली है। यह भी निर्देशित किया गया है कि आयोजन से पूर्व दोनों योजनाओं से संबंधित लंबित समस्याओं का ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर समुचित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंच सके। साथ ही युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से संतृप्तता आधारित सभी ग्राम पंचायतों की आदर्श प्लानिंग और विकसित भारत जी-राम जी योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही क्यूआर कोड प्रणाली के व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से प्राप्त हो सके।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

