गायत्री परिवार द्वारा शक्ति पीठ में परंपरानुसार फागोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें नगाड़े और वाद्य यंत्रों के थाप पर गायत्री परिवार के साथ न्याय परिवार के न्यायाधीश एवं अधिवक्ता गण खूब थिरके और होली का भरपूर आनंद लिया।
आज शक्ति पीठ ने गायत्री परिवार के साथ ही हमेशा की तरह नगर के गणमान्य जनों को फागोत्सव में आमंत्रित किया गया जिसमें न्यायिक परिवार से ए डी जे प्रशांत शिवहरे सपरिवार के साथ उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल अधिवक्ता संघ के सचिव सुरीत चंद्रा, अपर शासकीय लोक अभियोजक उदय वर्मा, अधिवक्ता सत्येंद्र सोनी आदि शामिल होकर रंगोत्सव का आनंद लिया।
इन पलों में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक भगत साहू ने नगाड़े में हाथ आजमाया तो शिवचरण यादव के फाग गीत पर व्यवस्थापक राजकुमार पटेल के साथ गायत्री परिवार के पुरुष एवं नारी शक्ति खुल कर नृत्य के साथ आनंद ले रहे थे।
विदित हो कि गायत्री परिवार शक्ति हमेशा अपने धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक जागरण का कार्य करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के कार्यों में महती भूमिका का निर्वहन करते हुए लोक उत्सवों का आयोजन करता है इसी सिलसिले में गायत्री शक्ति पीठ में आज फागोत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया था ज़मीन नगर के परिजनों के साथ गणमान्य जन बड़ी संख्या शामिल हुए।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

