श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की १४६ वीं महाआरती में मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता ग़बेल, माया ठाकुर सुनीता तंबोली, चुलबुली देवांगन आदि के साथ नारी शक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया तो वहीं पंडित जयवीर बृजवासी ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया ।
इस अवसर पर
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
इस अवसर पर पंडित जयवीर बृजवासी ने बताया कि हनुमान लला की लंबी प्रतीक्षा के बाद महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है जिसके लिए हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने बताया कि महाआरती सनातन संस्कृति उत्थान की दिशा में सार्थक पहल है।
आज सुबह का श्रृंगार– श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, शाम का श्रृंगार श्रीमती माया ठाकुर के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था –यातायात थाना सक्ति, महेंद्र गबेल द्वारा किया गया।
आज सिंदूर अभिषेक–रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव द्वारा कराया गया तो सुंदरकांड पाठ–अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय के द्वारा कराया गया। आज मंदिर परिवार के सदस्य महेंद्र गबेल के वैवाहिक वर्षगांठ पर दंपत्ति को मंत्रोच्चार के साथ बधाई एवं शुभ कामनाएं दी गई तो वहीं होली के पावन अवसर पर सपरिवार पधारे ए एस पी पंकज पटेल परिवार का श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से सौभाग्य माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों ने भव्य एवं रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य गीत के साथ खूब गुलाल उड़ाई गई और सबने परस्पर गले मिलकर होली की बधाइयां दी। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सी सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से आमजनों को बधाई देते हुए बताया कि हनुमान जी के प्रत्येक मंगलवार की महाआरती हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

