Chhattisgarh राज्य स्थापना पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय व्यक्तियों को राज्य सभा के लिए नामांकित किया है तथा आज भी हमेशा की तरह भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित कर स्थानीय लोगों के अधिकार का सम्मान ही किया है तो वहीं कांग्रेस ने मोहसिना किदवई, के टी एस तुलसी, रंजीत रंजन आदि अन्य प्रदेश के नेताओं को राज्यसभा सदस्य हेतु नामांकित कर कई बार स्थानीय कार्यकर्ताओं के हक के साथ कुठाराघात किया है इन परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी के रूप नामांकित किए जाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त होने के साथ ही आम प्रदेशवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया है। इस दरमियान उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा हेतु प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह कदम स्वागतेय है तथा इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल के साथ पार्टी के प्रति समर्पण भाव बढ़ता है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय नेता लखीराम अग्रवाल +1996- 2002) दिलीप सिंह जूदेव (1998- 2004) भूषणलाल जांगड़े (2012- 2018) रणविजय सिंह (2014- 2020) रामविचार नेताम (2016 – 2022) सरोज पांडे (2018- 2024) नंदकुमार साय (2009- 2010-2016) शिवप्रताप सिंह (2008-2014)गोपाल व्यास (2006- 2012) को राज्य सभा में छत्तीसगढ़ की आवाज बनाकर भेजा और इसी क्रम में आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर प्रदेश की जनता को सुखद संदेश दिया है। अब प्रतीक्षा है कांग्रेस हाई कमांड के आदेश का, जो कुछ भी सकता है क्योंकि कांग्रेस ने कई बार प्रदेश के बाहर से लोगों छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा भेजा है जिनका आम छत्तीसगढ़िया को दर्शन भी दुर्लभ रहा है…
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

