सक्ती, 02 मार्च 2026। रंगों के पर्व होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जिलेवासियों से आगामी 4 मार्च को होली का पर्व शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि होली खुशियों और उत्साह का पर्व है, जिसे परंपरा और मर्यादा के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा हैं कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और डामर सड़कों पर होलिका दहन न किया जाए, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती है और सड़कों को नुकसान पहुंचता है। यदि किसी स्थान पर सड़क पर होलिका दहन करना अति आवश्यक हो, तो पहले मुरूम की परत बिछाकर ही होलिका सजाई जाए। कलेक्टर ने सड़कों पर होलिका दहन न करने का आग्रह किया है। कलेक्टर ने नगर पालिका और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रंग-गुलाल एवं पिचकारी की दुकानों से यातायात बाधित न हो। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन की अपील की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने नागरिकों से जबरन रंग न लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की। साथ ही दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। होली के दौरान जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा और सादी वर्दी में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि जिलेवासी मिल-जुलकर शांति, सुरक्षा और सद्भाव के साथ होली मनाकर एक सकारात्मक संदेश दें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

