सक्ती, 25 फरवरी 2026 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष, सक्ती में ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में सभी विभागीय तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रायपुर से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक द्वारा ई-ऑफिस, ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संबंध में टेक्निकल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान ई-ऑफिस ईएचआरएमएस एवं स्पैरो के संचालन, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रणाली के प्रभावी उपयोग, कार्यालयीन कार्यों के डिजिटलीकरण तथा ऑनलाइन प्रक्रियाओं के सुव्यवस्थित निष्पादन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम, राधेश्याम साहू, श्रवण गभेल सहित संबंधित विभागों के तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

