सक्ती 19 अप्रैल 2025/
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (RWBCIS) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु 12 वां राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन 18 और 19 अप्रैल 2025 को ‘द लीला कोवलम’, तिरुवनंतपुरम, केरल में संपन्न हुआ।
इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य फसल बीमा योजनाओं की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करना एवं भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न जिलों द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सक्ती के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
इस वर्ष ‘बड़े एवं मध्यम राज्य’ श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ के सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ जिला का चयन किया गया है।
उक्त जिलों ने खरीफ 2023 तथा रबी 2023-24 सीजन के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्हें 18 अप्रैल 2025 को आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

