जांजगीर-चांपा 24 फरवरी 2026/ आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के अंतर्गत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्र किया जाएगा। प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित जानकारी संकलित करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा एचएलबी क्रिएटर और लेआउट मानचित्र तैयारी के माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉक का नक्शा तैयार करना, सीएमएमएस में डैशबोर्ड का उपयोग, सीएमएमएस- प्रशिक्षण प्रबंधन नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड तैयार करना, आईडी कार्ड जारी करने, लॉजिस्टिक्स और प्रिंटिंग और डेटा एंट्री मॉड्यूल में क्या करें और क्या ना करें की जानकारी, ग्राम, नगर, चार्ज रजिस्टरों की तैयारी डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा और मोबाइल और वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निवारण-ऐप के उपयोग के लिए क्या करें और क्या ना करें व डेटा सुरक्षा की जानकारी, स्वगणना प्रक्रिया और डेमो और उत्तरदाता प्रगणक और पर्यवेक्षकों की भूमिका की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी संदीप ठाकुर, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसील जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय जनगणना चार्ज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

