जांजगीर-चांपा 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज 74 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम जर्वे ब निवासी श्रीमती रूखमणी द्वारा राजस्व प्रकरण में त्रुटि सुधार करवाने, नरेन्द्र कुमार द्वारा मुर्गी पालन करने हेतु ऋण दिलवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी रामेश्वर खांडे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम बसंतपुर निवासी बिसाहू राम साहू द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती सुमन साहू द्वारा नया राशनकार्ड बनवाने, बुटालू राम रात्रे द्वारा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बिरकोनी निवासी ललित सिंह द्वारा किसान किताब बनवाने एवं ऑनलाइन नाम दर्ज करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

