मगरमच्छों को आमतौर पर झीलों और नदियों में देखा जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में एक ऐसा अनोखा गांव है जहां मगरमच्छ गलियों में आज़ादी से घूमते हैं और इंसान बिना किसी डर के उनके पास से गुजरते हैं।
यह नजारा देखने को मिलता है छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कोटमी सोनार गांव, जहां इंसानों और मगरमच्छों के बीच एक अनोखा रिश्ता देखने को मिलता है।
प्राचीन ग्रंथों में वर्णित कोटमी सोनार किला एक ‘मृदा दुर्ग ‘ (मिट्टी का किला) है, जिसकी पहचान मिट्टी की प्राचीरों (चहारदीवारी ) और चारों ओर खाई (खंदक) से होती है। परंतु यह किला अब खंडहर हो चुका है।
अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल को आज क्रोकोडायल पार्क के भ्रमण के दरमियान स्थानीय लोगों ने चर्चा में बताया कि ये मगरमच्छ उनके जीवन का हिस्सा बन चुके हैं तथा बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी इन मगरमच्छों के बीच निर्भीक होकर रहते हैं।
इस गांव की खास बात यह है कि यहां 400 से ज्यादा मगरमच्छ खुले आसमान के नीचे रहते हैं,और वो भी गांव के बीचो_बीच स्थित एक खाईनुमा झील में ये मगरमच्छ कई दशकों से रह रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक किसी इंसान पर मगरमच्छ ने हमला नहीं किया और न ही इंसानों ने कभी उन्हें नुकसान पहुंचाया है।
उन्होंने आगे बताता कि वर्तमान में वन विभाग के संरक्षण में संचालित मॉर्डन क्रोकोडायल पार्क देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रोको डायल पार्क के रूप में विख्यात है वहां प्रतिदिन सुदूर अंचलों से स्कूली विद्यार्थी एवं जिज्ञासु लोगों प्रतिदिन भ्रमण पर आते हैं तथा वनविभाग के नियमानुसार शुल्क देकर क्रोकोडायल पार्क का दर्शन करते हैं। पास ही मानव सेवा आश्रम हैं जहां हर रविवार को लोग अपनी ज्ञात_ अज्ञात समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचते हैं तथा राहत प्राप्त करते हैं।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

