रायगढ़, 21 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले के खनिज उत्खनन से प्रभावित क्षेत्रों एवं सुदूर वनांचल विकासखंड धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र रायगढ़, पुसौर और खरसिया के किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय है। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर लाभकारी एवं वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कृषि विभाग को ठोस कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
धरमजयगढ़ विकासखंड के निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर चतुर्वेदी ग्राम पुरूंगा पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 35 हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई मक्का तथा 10 हेक्टेयर में बोई गई उड़द फसल का अवलोकन किया। पूर्व वर्षों में जहां किसान ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई करते थे, वहीं इस वर्ष कृषि विभाग के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं फसल प्रदर्शन योजना के तहत किसानों ने फसल विविधीकरण अपनाते हुए मक्का और उड़द की खेती शुरू की है।
मक्का उत्पादक किसान उत्तरा पटेल एवं श


जनक राम पटेल ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने 2-2 हेक्टेयर में मक्का की खेती की है तथा अन्य किसानों के साथ मिलकर कुल 35 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बोया गया है। इसके अतिरिक्त 10 हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की फसल ली जा रही है। किसानों के अनुसार वर्तमान में मक्का का संभावित विक्रय मूल्य 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है।
कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषि अधिकारियों को एथेनॉल निर्माण से जुड़ी मां मंगला इस्पात प्राइवेट लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर किसानों को बेहतर बाजार मूल्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग, फसल अवशेष न जलाने तथा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति छाल एवं धरमजयगढ़ में सरसों, चना एवं मसूर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन कराने संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण भगत, कृषि एसडीओ प्रभास शंकर सिंह, तहसीलदार लोमस मिरी, जनपद सीईओ सहित मक्का उत्पादक किसान उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

