जांजगीर-चांपा, 18 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देषन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर हाई स्कूल भवरेली, बम्हनीडीह में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करना तथा वार्षिक परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास एवं तनाव मुक्त अध्ययन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देष्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थय और पोषण में सुधार के साथ बालिकाओं में कैंसर रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, नशीले पदार्थों से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता एवं निवारक देखभाल की जानकारी दी। साथ ही आत्म-सम्मान, आत्म-सुरक्षा और 12वीं के बाद रुचि अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लैंगिक हिंसा की रोकथाम और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में परियोजना बम्हनीडीह पर्यवेक्षक श्रीमती दुर्गश नंदिनी यादव, श्रीमती रामकुमारी पटेल, सुश्री अल्का चंद्रा, राजकुमार झलरिया, लतेलराम करियारे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

