सक्ती, 19 फरवरी 2026// वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत अवैध लकड़ी भण्डारण के विरुद्ध वन विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए दो आरा मशीनों पर छापामार कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई ग्राम तुषार एवं जैजैपुर क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों में की गई, जहां बड़ी मात्रा में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी अवैध रूप से भण्डारित पाई गई। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार में संचालित राम टिम्बर आरा मशीन की जांच के दौरान परिसर में 462 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 97.200 घन मीटर आंका गया। इसके साथ ही मौके से 02 नग बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गईं। इसी प्रकार जैजैपुर में संचालित जी.आर. आरा मशीन में निरीक्षण के दौरान 530 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से 01 नग बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गई। वन अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में लकड़ी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते अवैध भण्डारण की आशंका के आधार पर जब्ती की कार्रवाई की गई। अवैध लकड़ी को जप्त किया गया है। वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

