इंग्लैण्ड-इटली क्रिकेट मैच पर मोबाइल से लिया जा रहा था ऑनलाइन सट्टा…
आरोपियों से नकदी रकम ₹2000, आईफोन, वन प्लस, ओप्पो सहित ₹82,000 की संपत्ति जब्त…
थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम की त्वरित छापेमारी कार्रवाई…
क्रिकेट सट्टेबाजी में शामिल आरोपियों का एक साथी सट्टा खाईवाल फरार, पुलिस की तलाश जारी…
सट्टा खाईवालों को एसएसपी शशि मोहन सिंह की सख्त चेतावनी — अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कल रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सट्टा रेड कार्रवाई की गई । कल शाम थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के इंग्लैण्ड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लिया जा रहा है। सूचना पर थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की, जहां विकास अग्रवाल और उसके साथ मौजूद विनय अग्रवाल फैक्ट्री के एक अलग कमरे में बैठकर तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए।
पूछताछ में आरोपी विकास अग्रवाल ने अपने साथी विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल निवासी खरसिया के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। आरोपी विकास अग्रवाल के पास से वन प्लस मोबाइल और एप्पल आईफोन जब्त किया गया, जिनका उपयोग उनके साथी सट्टा संचालक और सट्टा खेलने वालों से संपर्क के लिए किया जा रहा था। उसके पास से सट्टा से प्राप्त ₹2000 नगद भी बरामद किया गया। वहीं आरोपी विनय अग्रवाल के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट लॉगइन मिली। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 52/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उनका साथी सट्टा संचालक गगन अग्रवाल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन व एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में निरीक्षक नसिर खान प्रभारी साइबर थाना, उप निरीक्षक गेंद लाल साहू प्रभारी थाना चक्रधरनगर, एसएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, राजेश पटेल तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पण्डा, प्रताप बेहरा, अमर मिर्धा और शांति मिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
1. विकास अग्रवाल उर्फ फून्नु, पिता श्यामसुंदर अग्रवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी फ्लैट नं. 110 हिमालया हाईट्स, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़
2. विनय अग्रवाल, पिता बजरंग अग्रवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी सांगीतराई, थाना जूटमिल, रायगढ़
फरार – गगन अग्रवाल
जप्त संपत्ति : नकदी रकम ₹2000 तथा 3 मोबाइल फोन (आईफोन, वन प्लस, ओप्पो), कुल अनुमानित मूल्य ₹82,000।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में शामिल हर व्यक्ति तक पुलिस पहुँचेगी और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

