सक्ती, 16 फरवरी 2025 // जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की एडीआईपी योजना अंतर्गत मूल्यांकन एवं मापन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। जिले में यह कार्यक्रम 17 फरवरी 2026 को सामुदायिक भवन सक्ती में सक्ती जनपद क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित होगा। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत डभरा के सभाकक्ष में, 19 फरवरी 2026 को सद्भावना भवन जैजैपुर में तथा 20 फरवरी 2026 को सद्भावना भवन मालखरौदा में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा, जिसमें अन्य सहायक उपकरणों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा मोटराइज्ड ट्राइसायकल हेतु 80 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड तथा निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। एडीआईपी योजना अंतर्गत केवल वही दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिन्हें पिछले तीन वर्षों में कोई भी सहायक उपकरण प्रदान नहीं किया गया हो, जबकि मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं स्मार्टफोन हेतु यह अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें। साथ ही संबंधित जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन योजना से लाभान्वित हो सकें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

