आज दिनांक 14.02.26 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधिकारियों का समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में लिया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिले की कानून- व्यवस्था की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। विगत अवधि में दर्ज अपराधों, गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों, लंबित अपराधों की विवेचना की प्रगति तथा चालानी कार्यवाही की समीक्षा की गई। विशेष रूप से चोरी, लूट, नकबजनी, मारपीट, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध तथा अवैध शराब/नशे के कारोबार से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि फरार एवं स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुराने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
अपराध नियंत्रण हेतु रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु भी आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को अनुशासन, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपराध नियंत्रण एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपरोक्त बैठक में SDOP चांपा यदुमनी सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तारम एवं थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

