सक्ती, 12 फरवरी 2026 // महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती अंतर्गत सहायक ग्रेड–03 के 2 पदों तथा भृत्य के 1 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक ग्रेड–03 के पदों में 1 पद अनुसूचित जाति वर्ग तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इसके अतिरिक्त भृत्य का 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 16 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक सायं 5:30 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रीपा भवन, लवसरा रोड, जिला सक्ती (छ.ग.), पिन कोड 495689 के पते पर प्रेषित किए जाने हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

