रायगढ़, 10 फरवरी 2026/ भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2016 से आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफएलडब्ल्यू) का इस वर्ष 11वां संस्करण 9 से 13 फरवरी 2026 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य केवाईसी- सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” है, जो सुरक्षित बैंकिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत सब-थीमों में केवाईसी मूल बातें, केवाईसी रजिस्ट्री, खाता सुरक्षा, धोखाधड़ी रोकथाम और मनी म्यूल्स से सावधानी जैसे विषय शामिल हैं।
घरघोड़ा ब्लॉक में चौथा वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किया गया, जिसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के कमल किशोर सिंह, राज कुमार शर्मा, भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर जिष्णु नायक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के राकेश यादव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक विनीत कुमार और बैंक स्टाफ के साथ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कैंप में 210 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन्हें केवाईसी, सी-केवाईसी, खाता सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकथाम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय ने जिले के सभी बैंक मैनेजरों से अनुरोध किया है कि वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान कम से कम दो कैंप अपने क्षेत्रों में आयोजित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

