मार्च में होगी छत्तीसगढ़ प्रांत कार्य समिति की बैठक…
अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव एवं जिला इकाई शक्ति के अध्यक्ष चितरंजय पटेल की गरिमामय उपस्थिति में आज रायपुर जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के बाद मार्च माह में प्रस्तावित आगामी प्रांतीय बैठक की विस्तृत कार्य योजना को अंतिम रूप दी गई तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। विदित हो कि प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति के अलावा प्रत्येक जिले से इकाई के अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यालय मंत्री, महिला एवं युवा प्रमुख अपेक्षित हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के निर्देशानुसार दिल्ली में अधिवक्ता परिषद के निर्माणाधीन राष्ट्रीय कार्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर से अपेक्षित सहयोग, संसाधनों की उपलब्धता एवं समन्वय के विषय में भी विचार किया गया क्योंकि राष्ट्रीय कार्यालय संगठन की एकता, एवं पहचान को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस हेतु प्रदेश धन संग्रह समिति गठित कर सहयोग राशि एकत्र कर दिल्ली भेजने का निर्णय किया गया । आज रायपुर प्रवास के दरमियान संगठन को सशक्त, सक्रिय और अनुशासित बनाने हेतु संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार किया गया। इस प्रवास के पलों में अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष रायपुर प्रमोद तिवारी, महामंत्री सुनील पटेल, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा शामिल रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

