रायगढ़, 6 फरवरी 2026/ जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम-बुलेकेरा विकासखंड घरघोड़ा निवासी दिव्यांग छात्र गोविंद दास को उच्च शिक्षा हेतु लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। यह पहल जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान ग्राम बुलेकेरा निवासी मनबन्धु दास ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपने पुत्र गोविंद दास की शिक्षा में आ रही आर्थिक कठिनाइयों की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि गोविंद दास डिग्री कॉलेज में एम.ए. की पढ़ाई कर रहा है, किंतु परिवार की सीमित आय एवं संसाधनों के अभाव में अध्ययन प्रभावित हो रहा है। गोविंद दास एक आंख से दिव्यांग होने के बावजूद नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा है। प्रस्तुत आवेदन एवं पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने छात्र को शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो द्वारा गोविंद दास को लैपटॉप प्रदान किया गया। लैपटॉप प्राप्त होने से छात्र को स्वअध्ययन, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा शैक्षणिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर छात्र एवं उसके पिता ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। अपर कलेक्टर टोप्पो ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभावान छात्र केवल आर्थिक या संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

