सक्ती, 05 फरवरी 2026 // राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में शेष पात्र किसानों को धान विक्रय हेतु संबंधित धान उपार्जन केन्द्रों में टोकन जारी किए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 एवं 06 फरवरी 2026 को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात् टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन धान का सत्यापन नहीं हो पाया था, उनके धान की खरीदी की जाएगी। इसके अतिरिक्त 10 फरवरी 2026 के पश्चात् आवेदन करने वाले एवं सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए किसानों का धान भी खरीदा जाएगा। वहीं, 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त करने के बावजूद किसी कारणवश धान विक्रय नहीं कर पाए किसानों को भी 05 एवं 06 फरवरी को धान बेचने का अवसर प्रदान किया गया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी संबंधित पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने शेष धान की बिक्री निर्धारित समय पर सुनिश्चित करें, ताकि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का पूर्ण लाभ पात्र किसानों को मिल सके।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

