सक्ती, 03 जनवरी 2026 // कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम कर्रापाली निवासी श्रीमती सरोजनी गबेल ने ग्राम सभा का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत कर्रापाली की मुख्यालय ग्राम कर्रापाली में नहीं कराये जाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम तुर्री निवासी श्री पुनीराम जायसवाल ने स्थगन आदेश का परिपालन नहीं होने के संबध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम लिमगाँव निवासी श्री तुलेश पिता रोहित ने लंबित राजस्व प्रकरण निदान कराने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम हरदा निवासी श्री चंदन सिंह बरेठ ने ग्राम पंचायत हरदा के नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित स्थल से अन्य जगह बनाने जाने पर रोक लगाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम जैजैपुर निवासी जयनारायण चन्द्रा ने मुआवजा प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि प्रदान करवाने के संबध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम कर्रापाली निवासी खुशीराम पटेल ने ग्राम पुजेरीपाली ख.न. 25/2 का सीमांकन कराने के संबध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

