सक्ती, 03 फरवरी 2026// केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को संसद में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह बजट कर्तव्यों से प्रेरित बताते हुए देश में आर्थिक विकास को तेज करने और उसकी निरंतरता बनाए रखने पर केंद्रित है। बजट का उद्देश्य भारत की समृद्धि के पथ में आम नागरिकों को सशक्त भागीदार बनाना, उनकी आकांक्षाओं को पूरा करना तथा क्षमता विकास के माध्यम से सबका साथ-सबका विकास की भावना के अनुरूप संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। केंद्रीय बजट को लेकर जिले में व्यापक चर्चा देखने को मिली। विभिन्न वर्गों के लोगों ने बजट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।
जिले के व्यापारी सत्यप्रकाश देवांगन ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि देश के आर्थिक विकास को गति देने के लिए बजट में कई सकारात्मक और दूरदर्शी पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में आर्थिक क्षेत्रों के विकास से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में निम्न, मध्यम और उच्च वर्ग के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास सराहनीय है। केंद्रीय बजट 2026 को ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है। प्रस्तुत की गई आर्थिक नीतियां प्रशंसनीय हैं। देवांगन के अनुसार कृषि, उद्योग, शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अनुकरणीय पहल की गई है। साथ ही अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो देश के दीर्घकालीन विकास के लिए आवश्यक है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

