सक्ती, 15 अप्रैल 2025 // जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम हरेठी निवासी धनकुमार यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम लिमतरा निवासी धनीदास साहू ने किसान फॉर्मर आईडी में भूमि स्वामी का खसरा नंबर दर्जे करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम घोघरा के समस्त ग्रामवासियों द्वारा घोघरा माईन नहर में 5 मई तक पानी देने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम करिगांव निवासी चंदन सिंह चंद्रा ने किसान फॉर्मर आईडी में भूमि स्वामी का खसरा नंबर दर्जे करने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रेड़ा निवासी उज्जैन सिंह कंवर ने लापता हुए श्रीमती जाम बाई कंवर का खोजबीन करने के संबंध में, तहसील सक्ती के वार्ड नं 12 निवासी समस्त वार्डवासियों द्वारा वार्ड नं 12 के गिन्नी धर्मशाला के पीछे नाला के साफ-सफाई कराए जाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सेरो निवासी शिव कुमारी ने निजी भूमि का ऑनलाइन नाम जोड़वाने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम असौंदा निवासी सुरीत राम ने किसान फॉर्मर आईडी में भूमि स्वामी का खसरा नंबर दर्जे करने के संबंध में, तहसील अड़भार अंतर्गत नगर पंचायत अड़भार निवासी जयेंद्र कुमार खरे ने स्वयं की भूमि एवं संलग्न भूमि का पूर्व में हुए सीमांकन का पुनरीक्षण के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

