सक्ती, 30 जनवरी 2026// राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई सरल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। प्रशासनिक निगरानी एवं उपार्जन केंद्रों पर की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण धान विक्रय की प्रक्रिया किसानों के लिए आसान और परेशानी-मुक्त बन गई है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम रायपुरा निवासी किसान अमृत लाल देवांगन ने रायपुरा धान खरीदी केंद्र में 200 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में गुणवत्ता परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पर्याप्त बारदाना एवं त्वरित प्रक्रिया जैसी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से उपलब्ध थीं, जिससे बिना किसी कठिनाई के धान खरीदी संपन्न हुई। देवांगन ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यक कार्यों में करेंगे, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने शासन-प्रशासन द्वारा किसानों के हित में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पारदर्शी और सुचारु प्रणाली से किसानों का भरोसा बढ़ा है और खेती को एक स्थिर एवं लाभकारी व्यवसाय का आधार मिला है। उन्होंने किसान हितैषी नीति के लिए शासन प्रशासन को आभार व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

