एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई हेलमेट जागरूकता रैली
एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी व डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह ने दिखाई हरी झंडी
डी एसपी साधना सिंह के साथ साथ महिला टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने व यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह की अपील – हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Yatayat Raigarh @top fans
रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026” मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिलेभर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 29.01.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में डीएसपी साधना सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रतिष्ठित महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” के सदस्यों द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।





रैली की शुरुआत थाना यातायात परिसर से हुई, जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह एवं महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” की श्रीमती कविता बेरिवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना यातायात में समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में यातायात जागरूकता तख्तियां लेकर आम नागरिकों को हेलमेट पहनने का संदेश दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने कहा कि हेलमेट सिर्फ कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का मजबूत कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगना मृत्यु का प्रमुख कारण होता है, ऐसे में मानक हेलमेट पहनने से गंभीर चोटों की संभावना काफी कम हो जाती है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट पहनना आवश्यक बताया।
एडिशनल एसपी सोनी ने सामाजिक संगठनों की सहभागिता को सराहनीय बताते हुए कहा कि महिला समूह “दिव्य शक्ति रायगढ़” का यह प्रयास समाज में सुरक्षित यातायात का सकारात्मक संदेश दे रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें तथा पीछे बैठने वाले सवारी को भी हेलमेट पहनाएं। उन्होंने कहा कि आपकी छोटी-सी लापरवाही आपके पूरे परिवार को बड़े दुःख में डाल सकती है। सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जबकि हेलमेट पहनने से ऐसी दुर्घटनाओं में जान जाने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। एसएसपी सिंह ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने की अपील की।
रैली के दौरान महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, “दिव्य शक्ति रायगढ़” की सदस्याएं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने हेलमेट लगाने व यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

