सक्ती, 29 जनवरी 2026 // जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत संचालित धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। धान खरीदी के अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा दिन एवं रात्रिकालीन औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जांच दल मैदान में सक्रिय रहकर खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की विशेष रणनीति के तहत अब केवल दिन के समय ही नहीं, बल्कि रात्रि में भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों एवं जांच दल द्वारा धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों एवं भंडारण स्थलों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधियों, अवैध परिवहन, अमानक धान, फर्जी खरीदी सहित अन्य अनियमितताओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। निरीक्षण के समय धान की गुणवत्ता, वजन प्रक्रिया, बोरी सिलाई, स्टैकिंग व्यवस्था, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता एवं रिकॉर्ड संधारण जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
प्रशासन की इस सतत निगरानी एवं औचक निरीक्षण से अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही अथवा अवैध कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाए तथा शासन की राशि का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो। इसी उद्देश्य को लेकर जिले में 24 घंटे सतत निगरानी व्यवस्था लागू है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ फील्ड में डटे हुए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

