सक्ती, 29 जनवरी 2025// राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में लागू की गई तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं किसान-अनुकूल धान खरीदी व्यवस्था अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है। डिजिटल नवाचारों और प्रभावी प्रशासनिक निगरानी के चलते धान उपार्जन की प्रक्रिया न केवल सरल हुई है, बल्कि किसानों के लिए पूरी तरह भरोसेमंद भी साबित हो रही है।
इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सक्ती विकासखण्ड के ग्राम पुटेकेला के किसान श्री सिदार सिंह कंवर हैं। लगभग 10 से 12 एकड़ भूमि पर खेती करने वाले श्री कंवर ने उपार्जन केंद्र नगरदा में 100 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि शासन की नई व्यवस्था से उन्हें समय पर और बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर मिला। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पारिवारिक दायित्वों, विवाह, कृषि कार्यों तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में करेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है। श्री कंवर ने बताया कि ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्हें घर बैठे ही विक्रय तिथि एवं समय की जानकारी मिल गई। इससे उपार्जन केंद्र के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े और न ही लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी हुई। यह व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और खर्च—तीनों की बचत कर रही है। उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया अत्यंत व्यवस्थित रही। आर्द्रता मापन, गुणवत्ता परीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक तौल, पर्याप्त बारदाना उपलब्धता तथा त्वरित पंजीयन जैसी सभी सुविधाएं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध थीं। किसी भी स्तर पर विलंब या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे किसानों का विश्वास और अधिक बढ़ा है। किसान सिदार सिंह कंवर ने कहा कि शासन द्वारा घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। समय पर भुगतान की व्यवस्था ने खेती को उनके लिए लाभकारी व्यवसाय बना दिया है। उन्होंने किसान-हितैषी नीतियों के लिए राज्य शासन तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

