मुख्य अतिथि सक्ति एस.पी.आदरणीय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी रहे! विशिष्ट अतिथियों में चितरंजय पटेल (संरक्षक अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ), अर्जुन राठौर (जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष), सुरेश जायसवाल (प्राचार्य खैरा स्कूल), वेंकट रमन सर (व्याख्याता किरारी स्कूल), अंत राम धृतलहरे (भूतपूर्व बी आर सी), महेंद्र राठौर(संकुल समन्वयक), ललिता राठौर(व्याख्याता), रश्मि मंडल(व्याख्याता), के. एल. कँवर(भूतपूर्व हेड मास्टर), दुलीचंद साहू(ज्ञानकुंज स्कूल सकरेली), बी. डी चौहान(अम्बेडकर स्कूल मसनियाकला), खिलावन साहू(वृंदा स्कूल कुरदा), आदि शामिल रहे! आदर्श पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दिनेश कुमार साहू, उनकी पत्नी गोमती साहू और उनके माता पिता द्वारा सरस्वती माता,भारत माता और डॉ. भीम राव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर नमन करने के साथ हुई! विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया! मुख्य अतिथि ने विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश कुमार साहू को साधुवाद देते हुए कहा कि किरारी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्यालय संचालित करना अत्यंत सराहनीय कार्य है! साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों, पेरेंट्स और गेस्ट को ट्रैफिक रूल्स का ज्ञान साझा करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी! इसके अलावा उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भी सभी को जागरूक किया! इसके लिए विद्यालय परिवार एस.पी.सर को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करता है!
स्कूल का मंच संचालन आदर्श पब्लिक स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी वैष्णव एवं स्वेता राठौर के द्वारा किया गया! इसके साथ राधिका वैष्णव, दीप्ती महंत, दीपक कँवर, सोनिया यादव, सीमा जायसवाल, भुनेश्वरी, निशा विश्वकर्मा, रजनी श्रीवास सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया !

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

