संस्कार विहीन शिक्षा सामाज को पतन की ओर जाती है तो वहीं संस्कारित शिक्षा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करती है, यह बात छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने वृंदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के एनुअल डे पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव के मुख्य अतिथि के आसंदी से कहते हुए कहा कि बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना चाहिए पर बच्चों की प्रतिभा का तुलनात्मक मूल्यांकन गैर वाजिब है क्योंकि हर विद्यार्थी क्षेत्र विशेष में प्रतिभा का धनी होता है इसलिए किसी एक विधा में बच्चों का मूल्यांकन कई बार उनके बीच कुंठा का कारण बन जाता है।
उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा हमें झुकने नहीं देती तो हमारा संस्कार हमें कभी गिरने नहीं देगी। पश्चात कार्यक्रम में मंचासिन स्कूल प्रबंधक दुलीचंद साहू ने बच्चों की प्रस्तुति को तारीफ ए काबिल बताते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों के द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तो वहीं विद्यालय के संचालक खिलावन साहू ने विद्यालय के प्रमिला कुंभकार, काजल दुबे, विद्या राठौर,मंजू यादव, प्रियंका विश्वकर्मा, गुलशन लहरे, प्रियंका यादव, जानकी महंत आदिशिक्षक_शिक्षिकाओं के साथ मुख्य अतिथि अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल के साथ थाना प्रभारी विंटन साहू, दुलीचंद साहू, प्रो अमित तिवारी, प्राचार्य सी आर सिदार, श्रीमती गुलेश्वरी संजय कंवर जनपद सदस्य, श्रीमती नारायण भुवन यादव सरपंच, स्कूल संचालक द्वय दिनेश साहू _बी डी चौहान आदि अतिथियों को बेच पहना कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। पश्चात संचालक खिलावन साहू ने स्वागत भाषण करते हुए विद्यालय के स्थापना से लगातार विद्यालय के प्रगति में पालकों के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग की कामना किया, तो वहीं कार्यकम का सफल संचालन शैल श्रीवास एवं प्रीतीश कुमार ने किया
आज विद्यालय में बसंत पंचमी एवं सांस्कृतिक उत्सव के मंच में अपने अपने बच्चों के शानदार प्रस्तुति देख कर उपस्थित अभिभावक भावुक एवं खुश नजर आ रहे थे कि विद्यालय परिवार ने अल्प समय में बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने का महती प्रयास किया है।



ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

