जिला जांजगीर-चांपा
गिरफ्तार आरोपी, मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 28 वर्ष
लव प्रकाश चंद्रा पिता प्रहलाद चंद्रा उम्र 32 वर्ष
केशव चंद्रा पिता जवाहरलाल चंद्रा उम्र 34 वर्ष सभी निवासी बरगांव थाना नवागढ़,,,, दिनांक 27.01.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरगांव स्थित रामेश्वर साहू के खेत में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया गया एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतिका की पहचान एक 22 वर्षीय युवती के रूप में की गई। प्रकरण में थाना नवागढ़ में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन एवं Dsp मुख्यालय जांजगीर श्री विजय पैकरा के नेतृत्व में थाना नवागढ़ अब सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण की मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन के आधार पर पाया गया कि मृतिका को प्रेम प्रसंग के चलते खेत में धक्का देकर उसकी हत्या की गई तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 103(1), 249, 238 BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना करवाही में लिया गया विवेचना दौरान प्रकरण के मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्ष) जो घटना कारीत कर अपने सकुनत से फरार हो गया था जिसे पटना बैकुंठपुर जिला कोरिया से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर, मेमोरण्डम कथन के आधार पर मृतिका का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। इसके साथ ही सहयोग करने वाले अन्य आरोपी लव प्रकाश चंद्रा (32 वर्ष) एवं केशव चंद्रा (34 वर्ष) को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत दिनांक 28.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, निरीक्षक कमलेश शेडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्रधान आर मनोज तिग्गा, प्रधान आर राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, आरक्षक शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह* एवं थाना नवागढ़ से सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक, प्रेमलाल दिवाकर, शिव नंदन जलतारे, आरक्षक राम सरकार कश्यप का विशेष योगदान रहा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

