जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई मशाल गौरव यात्रा रथ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में पहुंची जहां भव्य स्वागत के बाद कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मशाल गौरव यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर कलेक्टर महोबे ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से आदिवासी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलेगा तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित हो रहे इन खेलों के सफल आयोजन की कामना भी की। इस के दौरान जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान सहित खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
आज जांजगीर-चांपा जिले में पहुंचने पर मशाल गौरव यात्रा रथ का उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने रथ तथा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन आगामी 14 फरवरी 2026 से किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इन खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मशाल गौरव यात्रा प्रारंभ की गई है, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है।


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

