सक्ती, 28 जनवरी 2026 //कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में संचालित धान खरीदी कार्य की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने धान खरीदी से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए है कि शेष बचे खरीदी अवधि में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने दो टूक निर्देश दिए कि टोकन सत्यापन के बिना एक दाना भी धान की खरीदी न की जाए। उन्होंने फर्जी टोकन, गलत प्रविष्टि, गुणवत्ता परीक्षण में लापरवाही तथा किसानों के साथ किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को गंभीर कदाचार मानते हुए जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में धान तौल, गुणवत्ता परीक्षण, उठाव एवं भंडारण कार्य की नियमित एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण व्यवस्था तथा सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का यह अंतिम चरण अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण ईमानदारी, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गड़बड़ी सामने आने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

