सक्ती, 28 जनवरी 2026 // जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय हो गया है। किसानों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों प्रशासनिक इकाइयों द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था के तहत व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। धान खरीदी को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जहां एक ओर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण कर खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। धान खरीदी के दौरान अव्यवस्था, विवाद, बिचौलियों की सक्रियता, अवैध लेन-देन, किसानों को परेशान करने जैसी किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। खरीदी केंद्रों पर पुलिस बल की पेट्रोलिंग से किसानों को सुरक्षित, शांत एवं निर्बाध वातावरण उपलब्ध हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि धान खरीदी में अनियमितता, भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए, जेल भेजने की कार्यवाही भी की जाएगी। संयुक्त निगरानी व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, रजिस्टरों की जांच, टोकन सत्यापन, धान की गुणवत्ता एवं वजन, भंडारण और परिवहन प्रक्रिया पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिससे धान खरीदी कार्य में पूर्ण पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि नजर आए तो तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा कंट्रोल रूम नंबर 07757-233470 पर सूचना दें। प्रशासन ने दो-टूक संदेश दिया है कि जिले में धान खरीदी कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान-हितैषी रहेगा तथा पात्र किसानों का एक एक दाना धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

