सक्ती, 26 जनवरी 2026 // जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार 25 जनवरी 2026 की रात्रि को विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम परसदाडीह में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम परसदाडीह स्थित एक किराना दुकान में पिकअप वाहन में लगभग 100 बोरी धान लोडिंग की स्थिति में पाया गया। मौके पर जांच करने पर संबंधित व्यक्ति धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके अतिरिक्त पास ही स्थित एक गोदाम में 400 बोरी धान का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन सहित 100 बोरी धान को जब्त कर थाना जैजैपुर के सुपुर्द किया गया। वहीं गोदाम में पाए गए 400 बोरी धान को भी जब्त करने की विधिवत कार्यवाही की गई। इस दौरान तहसीलदार रविशंकर राठौर और उनकी पूरी टीम उपस्थित थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण, परिवहन या कालाबाजारी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी जारी है तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध धान खरीदी या भंडारण की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

