जिला सक्ती
विद्यालय के विकास में मदद के लिए हर संभव तत्पर रहूंगा…आयुष शर्मा सभापति
*बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करना गुरुजनों के साथ पालकों का महती कर्तव्य…अधिवक्ता चितरंजय पटेल*
*
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों के अंतर्निहित प्रतिभा को निहारने का मंच होता है जहां अभिभावक अपने बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं से प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं,यह व्यक्तव्य देते हुए छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने कहा कि आज विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करना विद्यालय परिवार के साथ_साथ पालकों का महती दायित्व है तो वहीं कार्यक्रम की जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों ओ तारीफ ए काबिल बताते हुए आश्वस्त किया कि मेरे क्षेत्र में स्थित शारदा पब्लिक स्कूल के हर संभव मदद के लिए तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू ने दुलीचंद साहू ने राष्ट्रीय बालिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों की सुंदर प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन आयोजनों में भाग लेने से बच्चों का डर समाप्त होने के साथ उनकी प्रतिभा निखरती है
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुवात विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के चित्र पर माल्यार्पण_ पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तो वहीं विद्यालय के संचालक अजीत चौहान ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मंचासिन आयुष शर्मा, चितरंजय सिंह अधिवक्ता, संचालक द्वय दुलीचंद साहू एवं सरोज महंत का बेच पहनाकर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया पश्चात संचालक अजीत चौहान ने स्वागत भाषण करते हुए विद्यालय के प्रारंभ काल से आज तक के प्रगति पथ में पालकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सबसे आशीर्वाद की कामना किया।आज सालाना सांस्कृतिक उत्सव के मंच में बच्चों के शानदार प्रस्तुति देख कर उपस्थित अभिभावक अत्यंत भावुक नजर आ रहे थे।
कार्यक्रम की सफल बनाने में स्कूल संचालक अजित चौहान के सहयोगी देवलाल चौहान एवं विद्यालय परिवार के रजनी चौहान, सेवती चंद्रा, सपना साहू , सुमन तेंदुलकर, दिलेश्वरी पाटले, सोनिया पाटले, लता कर्ष , अनुराधा कुर्रे, सोनी तेंदुलकर आदि शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को सक्रिय सहभागिता रही।



ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

