न्यायालय परिवार शक्ति की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के अनुक्रम में आज प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं के साथ न्यायालयीन कर्मचारियों को निरंतर निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।
इस अवसर पर द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे, विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री शुभदा गोयल, मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्या गोयल, अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल, लीगल डिफेंस काउंसिल धर्मेंद्र सोन, त्रिभुवन जांगड़े, गगन उपाध्याय आदि अधिवक्ताओं के साथ सभी न्यायिक कर्मचारियों ने आज निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान का संकल्प लिया तथा परस्पर राष्ट्रीय मतदान दिवस की बधाईयां दी।
उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए २०११ से प्रतिवर्ष २५ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

