जांजगीर-चांपा 23 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 15000 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेला में जॉजगीर-चांपा जिले के 3168 युवाओं ने अपना पजीयन कराया है जिनका साक्षात्कार 30 जनवरी 2026 को लिया जाएगा। उक्त मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला में पंजीयन दोनो आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होने ऑनलाईन erojgar.cg.gov.in में रोजगार पंजीयन नही करवाया है, वे पोर्टल में अपना पंजीयन कर राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पंजीयन कर सकते है। जॉजगीर-चांपा जिले के युवाओं को 30 जनवरी 2026 को दिन शुक्रवार अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पहचना पत्र इत्यादि दस्तावेज के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर मेला में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

