जांजगीर-चांपा 23 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह जिला एवं समस्त मतदान केन्द्र स्तर पर आयोजित किये जायेगें। आयोग द्वारा 16वें मतदाता दिवस 2026 हेतु निर्धारित थीम मेरा भारत, मेरा वोट निर्धारित किया गया है। मतदान केन्द्र स्तर पर सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मतदाता दिवस का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसमें बी.एल.ओ. के द्वारा नये मतदाताओं को ईपिक कार्ड के साथ, बैज जिस पर मतदाता बनने पर हमें है गर्व, वोट देने को हम तैयार नारा लिखा मुद्रित से सम्मानित करते हुए मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह-2026 का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष, जांजगीर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा शक्ति सिंह राजपूत होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा एवं सचिव/वरिष्ठ न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, वन मण्डलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, सीईओ जिला पंचायत श्री गोकूल रावटे एवं अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रति विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन-तीन बी.एल.ओ. को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि पांच हजार रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने जिले के समस्त युवा विद्यार्थियों/मतदाताओं से अपील की है, कि वे जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह-2026 में राष्ट्रीय भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को दृष्टिगत् स्व-प्रेरित उपस्थित हो।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

