सक्ती, 23 जनवरी 2026// जिले में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत चल रही धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर, सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित धान खरीदी से जुड़े सभी जिला स्तरीय अधिकारी व जांच दल लगातार दिन-रात फील्ड में सक्रिय रहते हुए औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस बार प्रशासन की विशेष रणनीति के तहत केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात के समय भी धान खरीदी केंद्रों, परिवहन मार्गों और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी अधिकारी रात्रिकालीन निरीक्षण के माध्यम से धान खरीदी से संबंधित कोचियों, बिचौलियों, अवैध परिवहन, अमानक धान और अनियमितताओं पर पैनी नजर रखे हुए हैं। कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, धान खरीदी नोडल अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर खरीदी व्यवस्थाओ का लगातार जायजा ले रहे हैं। धान की गुणवत्ता, बोरी सिलाई, स्टेकिंग, वजन, किसानों के टोकन, हमालों की उपलब्धता और रिकॉर्ड संधारण जैसे बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
प्रशासन की इस सतत निगरानी और रात्रीकालीन निरीक्षण से जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों की मौजूदगी यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या अवैध कार्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र किसानों का एक-एक दाना धान नियमानुसार खरीदा जाए और शासन की राशि का दुरुपयोग न हो। इसके लिए 24 घंटे सतत निगरानी व्यवस्था लागू की गई है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ फील्ड में डटे हुए हैं।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

