जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2026/ जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत कुटराबोड निवासी श्रीमती सीमा बंजारे की कहानी उन ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो आज भी स्वयं को घर की चारदीवारी तक सीमित मानती हैं। एक समय था जब श्रीमती सीमा बंजारे का जीवन केवल घर-परिवार और बच्चों की देखभाल तक ही सिमटा हुआ था। आर्थिक निर्भरता और आत्मविश्वास की कमी उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। लेकिन यह स्थिति तब बदली, जब बिहान योजना की सीआरपी टीम के संपर्क में आने से उन्हें स्व सहायता समूहों की जानकारी मिली। इस संपर्क ने उनके मन में आत्मनिर्भर बनने का सपना जगाया। परिवार की सहमति से उन्होंने जय भीम स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
समूह से जुड़ने के बाद श्रीमती सीमा बंजारे ने मेहनत और सक्रिय भागीदारी से जल्द ही अपनी पहचान बना ली। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पहले स्व सहायता समूह का अध्यक्ष चुना गया। आगे चलकर वे ग्राम संगठन में लेखापाल बनीं और वर्तमान में वे पशु सखी के रूप में कार्य करते हुए गांव में एक जिम्मेदार और सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीमा बंजारे ने दोना-पत्तल निर्माण एवं सब्जी उत्पादन जैसी गतिविधियों को अपनाया। इन कार्यों से उन्हें लगभग 1,20,000 लाख की वार्षिक आय प्राप्त होने लगी। यह आय केवल आर्थिक मजबूती नहीं लाई, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और समाज में एक नई पहचान भी दिलाई। आज श्रीमती सीमा बंजारे न केवल अपने मोहल्ले बल्कि पूरे गांव में एक सफल ‘लखपति दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं। वे अन्य महिलाओं को स्व सहायता समूह से जुड़ने, स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही हैं।
श्रीमती सीमा बंजारे का कहना है कि “समूह से जुड़ने के बाद जीवन में खुशियाँ आईं। सही मार्गदर्शन, समूह की एकजुटता और आत्मविश्वास से हर महिला अपने जीवन की तस्वीर बदल सकती है।” आज श्रीमती सीमा बंजारे आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि अवसर, मार्गदर्शन और विश्वास मिले, तो ग्रामीण महिलाएं भी अपने सपनों को साकार कर समाज में बदलाव की अग्रदूत बन सकती हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

