सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ इकाई शिवरीनारायण के द्वारा नव वर्ष मिलन एवं रक्तदान शिविर सम्मान समारोह कार्यक्रम रहा सफल। 20 जनवरी दिन मंगलवार 2026 को इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पत्रकारों संत महात्मा ओ समाजसेवको ,शिक्षकों ,छात्र छात्राओं ,स्कूली बच्चों ,एवं,स्वास्थ्य सेवको ,जनसेवकों का एवं रक्तदान वीरो को फूल माला नारियल एवं तिलक लगाकर मेडल व प्रशस्ति-प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे श्री श्री 1008श्री गोपाल दास महाराज जी मारुति धाम देवरघटा वाले, एवं विशिष्ट अतिथि थे बिलाईगढ क्षेत्र के लोकप्रिय। विधायक – कविता प्राण लहरें जी और अध्यक्षता करने वाले थे। सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष – आरडी गुप्ता जी कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम एवं लक्षमण के तेल चित्र के सामने सुगंधित धुप एवं अगरबत्ती जलाकर, फुल माला अर्पण कर, हाथ जोड़कर नमस्कार एवं जयकारा लगाकर विधीवत, रुप से पुजा पाठ करके माता शबरी को याद करते हुए किया गया ।इस अवसर पर पहुंचे देवरघटा के महाराज श्री गोपाल दास जी ने अपना आशीर्वाद स्वरूप प्रवचन दिया। और सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक उनकी बातों को सुना । उसके बाद प्रतीभा पब्लिक स्कूल खरौद ,के छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने, सांस्कृतिक, कार्यक्रम गीत संगीत नृत्य प्रस्तुत किए जो बहुत ही अच्छा लगा, सभी दर्शको को, उसके बाद बिलाईगढ विधायक कविता प्राण लहरें जी, ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे, पत्रकारो के लिए, पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने के लिए इस बात को हम विधानसभा में रखेंगे ऐसा उन्होंने मिडिया के साथियों के सामने सबको आश्वासन दिया अंत में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता जी ने सबका आभार व्यक्त किया और संघ के सदस्यों को नये जिम्मेदारी भी सौंपा और नये कार्यकारणी का गठन भी किया एवं राज्य स्तरीय एवं संभाग स्तरीय जिला स्तरीय ब्लाक स्तर अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सचिव कोषाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने एवं नये साथियों को भी संघठन में जुड़ने के लिए प्रेरित किया ,और सभी पत्रकारो को एकजुट होकर रहने काम करने और सदभाव और एकता बनाये रखने के लिए ,सबको संबोधित किया।इस कार्यक्रम को आयोजित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्यो का भी आभार व्यक्त किया ।और उनका नाम लेकर उन्हें भी संघ में नये पद पर नियुक्त किया ,जिसमें जांजगीर-चांपा जिले से शुभम मिश्रा को जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।और सरंक्षक के रूप में अशोक गुप्ता ,उपाध्यक्ष भरत आदित्य को नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष -अमरनाथ कश्यप को ,और सचिव उमाशंकर साहू को, खेदूराम कंवर को पामगढ़ अध्यक्ष और नवागढ़ ब्लाक उपाध्यक्ष के पद में अजय कुमार जाहिरे को जिम्मेदारी सौपा । सदस्य के रूप में रुपेश कश्यप ,लाला , सारथी,इस कार्यक्रम में शामिल हुये शिवरीनारायण के सम्मानिय संदीप अग्रवाल एवं पिटू भट्ट जी एवं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों शहरों एवं गांवो से पत्रकार साथी लोग पहुंच थे जैसे रायपुर बिलासपुर कोरबा जांजगीर सक्ती सारंगढ़ बिलाईगढ कोरिया मुंगेली बलौदा बाजार से नागपुर से भी पत्रकार साथीपहुंचे थे । खाना का व्यवस्था भी किया गया था।खाना पीना खाने के बाद ,सबने शिवरीनारायण नगर में भ्रमण एवं मंदिर दर्शन कर ,मिनी गोवा घुमकर ,अपने घर परिवार अपने निज निवास स्थानो की ओर प्रस्थान किया ।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

