गौरतलब है कि नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम तुलसी में प्रथम सरपंच मानस मर्मज्ञ कीर्ति शेष पंडित सुशील शुक्ला की स्मृति में मगलवारीय मानस मंडली द्वारा विगत 8 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को रामचरितमानस का गायन एवं प्रवचन किया जाता है। इसी कड़ी में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर ग्राम के माता चौरा में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडली के देवराज कश्यप, लखन साहू, छहुरा यादव, श्यामलाल कश्यप, छेदी निर्मलकर, उमेंद्र राम केवट और माखन साहू सहित पूरी टीम द्वारा मानस की चौपाइयों का गायन और प्रवचन बड़े सुंदर ढंग से किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम देर रात तक चला।अंत में हनुमान जी की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
——————
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

