सक्ती, 19 जनवरी 2026 //कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण के प्रभावी नियन्त्रण के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत, जिला प्रशासन ने धान की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर जिला पंचायत सक्ती में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जहां धान के अवैध परिवहन, भंडारण आदि की शिकायतें सीधे दर्ज की जा सकती हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 07757-233470 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी जिलावासी अवैध धान परिवहन, भंडारण, कोचियों बिचौलियो की गतिविधियों या अन्य जले या राज्य से आने वाले अवैध धान की सूचना दे सकते है। जिला पंचायत में स्थापित कंट्रोल रूम मे प्राप्त सूचना और शिकायतें तत्काल संबंधित तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को भेजी जाएँगी, ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जो कंट्रोल रूम में बैठकर कार्य करेंगे। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट कहा है कि जिले मे धान का अवैध गतिविधि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसानों के हित की रक्षा के लिए सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी देने में संकोच न करें, क्योंकि यह कदम धान के उचित विपणन, किसानों के हित की रक्षा करना और अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाना और पारदर्शी खरीद प्रणाली सुनिश्चित करना है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

