कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चांपा क्षेत्र के डकैती के मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे 02 स्थाई वारंटी को भी धर दबोचा
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्ग दर्शन में जिले के फरार वारंटियों की धरपकड़
जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
अभियान के दौरान थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थाई वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना अकलतरा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना मुलमुला 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, थाना पामगढ़ 03 स्थाई वारंटी, थाना नवागढ़ 06 गिरफ्तारी, थाना शिवरीनारायण 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 05 स्थाई वारंटी, थाना चांपा 03 गिरफ्तारी वारंटी एवं 04 स्थाई वारंटी, थाना बम्हनीडीह 01 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई वारंटी, कोटमीसोनार से 02 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार पुलिस टीमों ने 34 गिरफ्तारी वारंटी एवं 22 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई पुलिस कप्तान के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई।
रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।




ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

