सक्ती, 16 जनवरी 2026// शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सोनादुला धान खरीदी केंद्र का संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कड़ा रुख अपनाते हुए सहायक आयुक्त, सहकारिता विभाग एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला सक्ती को धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने हेतु आदेश जारी किए गए हैं। बता दे कि संयुक्त जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार धान खरीदी प्रभारी हेमंत चंद्रा के द्वारा धान उपार्जन केंद्र सोनादुला में धान खरीदी नीति 2025- 26 के उल्लंघन एवं घोर अनियमितता किए जाने सम्बन्धी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। जिसमें खरीदी प्रभारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की गई है। जिसके तहत कलेक्टर द्वारा संबंधित को धान खरीदी कार्य से पृथक करते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए है।
शासन की मंशानुरूप जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी कार्य की निगरानी की जा रही हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या भ्रष्टाचार पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और शासन की धान खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संचालित करना है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

