महाआरती के प्रति आकर्षण सनातन संस्कृति लिए सुखद संदेश… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित कोमल शुक्ला (व्याख्याता) जांजगीर ने हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव,सुनीता, शारदा, प्रतीक्षा शुक्ला, शीतल, प्रेमलता के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
आज पंडित कोमल शुक्ला ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए कहा कि मैं सपरिवार महाआरती में शामिल होकर अभिभूत हूं तथा मंदिर परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती के प्रति आकर्षण सनातन संस्कृति के लिए सुखद संदेश है।
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य नेकार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तथा सुबह का श्रृंगार– सुनीता अमित तंबोली तथा शाम का श्रृंगार_ सहस अग्रवाल के द्वारा कराया गया एवं प्रसाद व्यवस्था_यातायात थाना शक्ति एवं अमित तंबोली के द्वारा चढ़ाया गया। आज सिंदूर अभिषेक– रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, संदीप देवांगन के द्वारा कराया गया तो सुंदर कांड पाठ –अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, एकांश बरेठ स्तुति देवांगन के द्वारा कराया गया। आज बिलासपुर से सादे लाल पटेल लाला पटेल आदि महाआरती में शामिल होकर हनुमान लला की आशीर्वाद प्राप्त किए।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का *हमारे हनुमान* यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

