सक्ती, 12 जनवरी 2026 //
छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से जिले भर में सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र सक्ती में ग्राम गड़गोड़ी निवासी किसान देवकुमार ने 64.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था का लाभ उठाया। किसान श्री देवकुमार के पास लगभग 7.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी हैं। केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान की सटीक तौलाई की गई तथा हमालों की समुचित व्यवस्था होने से धान उतारने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया तेज़, सरल और किसान के अनुकूल रही। देवकुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है। साथ ही समय पर भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे उन्हें अपनी आगे की कृषि योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन प्रणाली की भी सराहना करते हुए कहा कि इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। टोकन व्यवस्था के कारण खरीदी केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है और किसानों को निर्धारित समय पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। अंत में श्री देवकुमार ने किसानों के हित में लागू की गई इन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

