सक्ती, 11 जनवरी 2026 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती अरुण कुमार सोम के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पोरथा निवासी मुकेश राठौर से लगभग 400 बोरी (कुल 150 क्विंटल) धान जप्त किया गया। इस कार्यवाही में तहसीलदार सक्ती विद्याभूषण साव, मंडी निरीक्षक श्री ओम गोड एवं मंडी सचिव प्रेम भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की संयुक्त टीम उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसीलदार जैजैपुर के नेतृत्व में विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को सुबह 5 बजे एक ट्रेक्टर में 150 बोरी धान व एक मासदा वाहन में 150 बोरी धान कुल 300 बोरी धान ग्राम खुरानी एवं दतौद में अवैध धान परिवहन करते पाया गया। जांच दल ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक्टर एवं मासदा वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि दोनों वाहन में लगभग 150-150 कट्टी धान लोड किया गया था, जिसके संबंध में वाहन चालकों द्वारा कोई अनुज्ञा पत्र, मंण्डी रशीद, टोकन या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम द्वारा ट्रेक्टर एवं मासदा को अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त कर लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब्त किए गए वाहनों को चौकी जैजैपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन एवं भंडारण के मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे। इस कार्यवाही में तहसीलदार जैजैपुर, पटवारी, वरिष्ठ सचिव मंण्डी, मंण्डी उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी जैजैपुर एवं पुलिस बल सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की संयुक्त टीम शामिल थी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

